कुमाऊं विश्वविद्यालय कीड़ा विभाग के निर्देशन में चाणक्य लॉ कॉलेज ने कुमाऊं विश्वविद्यालय की कराटे की महिला और पुरुष अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया।

कुमाऊं विश्वविद्यालय कीड़ा विभाग के निर्देशन में चाणक्य लॉ कॉलेज ने कुमाऊं विश्वविद्यालय की कराटे की महिला और पुरुष अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया।

चाणक्य लॉ कॉलेज की ओर से मनोज सरकार स्टेडियम में प्रतियोगिता हुई। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला वर्ग के 45 किलो भार वर्ग में खटीमा की नेहा जोशी व नैनीताल की आरती, 50 किलो वर्ग में खटीमा की सुनीता व हल्द्वानी की प्रतिभा परिहार, 68 किलो में खटीमा की निष्ठा व हल्द्वानी की स्वाति वर्मा ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा जमाया।

50 किलो पुरुष वर्ग में डीएसबी नैनीताल के विवेक शर्मा ने स्वर्ण पदक लिया। 55 किलो में खटीमा के जतिन ने स्वर्ण, रुद्रपुर के रोहित ने रजत पदक हासिल किया। 60 किलो वर्ग में रुद्रपुर के अंकित ने स्वर्ण व खटीमा के रोशन ने रजत पदक हासिल किया। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। वहां सुरेश चंद्र पांडेय, गिरीश कुमार थे।

Recent post

Select Payment Method